फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने नौ हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने व्यापारी के बैंक खाते से निकाले नौ हजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर निवासी एक व्यापारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने नौ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी व्यापारी अभिषेक गुप्ता ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसने अपने मोबाइल फोन में गूगल पे डाउनलोड किया हुआ है, जिससे उसका बैंक खाता लिंक हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गूगल पे काम नहीं कर रहा था। समस्या के समाधान के लिए उसने कस्टमर केयर पर फोन किया। जिसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को गूगल पे कंपनी का अधिकारी बताते हुए अपने मोबाइल को उसके मोबाइल से लिंक करने के लिए कहा, ताकि उसका गूगल पे का अकाउंट चालू किया जा सके। जैसे ही उसने आरोपी द्वारा बताए गए एप के माध्यम से अपना मोबाइल लिंक किया उसके बैंक खाते से नौ हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। जिसके तुरंत बाद कॉल कट गई। पीड़ित का कहना है कि कई बार कॉल करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीड़ित ने उक्त नंबर साइबर सेल को भी दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच पुलिस और साइबर क्राइम टीम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें