सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, हादसा टला
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा रोड पर सीमेंट के बैग से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, गनीमत रही कि ट्रक के आसपास से होकर गुजर रहे वाहन चपेट में नहीं आए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्रक पलटने से पलवाड़ा रोड मार्ग अवरूद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रे न द्वारा ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा की तरफ से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक बुधवार की सुबह अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, उस समय कई ग्रामीण अपने-अपने वाहनों से गढ़ और स्याना की तरफ जा रहे थे। यह तो शुक्र रहा कि वह लोग ट्रक की चपेट में आने से बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्रक पलटने से पलवाड़ा रोड पर मार्ग अवरूद्ध हो गया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं ट्रक चालक और क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने के्रन बुलवाकर ट्रक को सड़क सेे हटवाया। जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अचानक से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसे मौके से हटवा दिया है, इसके अलावा चालक और परिचालक भी ठीक है।