फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग के मामले में मृतका के भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग मामले में मृतका के भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सलारपुर में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा युवती की हत्या कर गुपचुप अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने मृतका के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
सिंभावली थानाध्यक्ष महेेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के गांव बिरसंगपुर निवासी दिनेश कुमार ने 16 जून को थाने में तहरीर दी थी। जिसके अनुसार उसने फरवरी 2020 में गांव सलारपुर निवासी एक बबीता(22 वर्ष) से प्रेम विवाह किया था। मेरठ के एक मंदिर में विवाह के बाद उसने शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था। दिनेश ने बताया कि बबीता के परिजन उनकी शादी के विरोध में थे, लेकिन शादी करने के बाद वह लोग शांत हो गए। प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में रीति-रिवाज से शादी करने का वायदा कर वह लोग बबीता को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह पांच मार्च को उसे लेने के लिए सलारपुर भी गया, लेकिन आरोपियों ने उसे उसके साथ नहीं भेजा। जिसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया। 15 जून की रात आरोपियों ने बबीता की हत्या कर बिना उन्हें सूचना दिए 16 जून की सुबह गांव के ही शमशानघाट में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही वह सलारपुर पहुंचा, जहां मृतका के परिजनों ने उससे अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव के अधजले भाग को चिता से निकलवाकर जांच के लिए भेज दिया। जिसके बाद मृतका के पिता राजपाल सिंह, मां राकेश और भाई मनोज व सनोज के खिलाफ हत्या करने और सबूत मिटाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर मृतका के दोनों भाइयों मनोज व सनोज निवासी गांव सलारपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें