फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हुई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई आने से ठेका कंपनी के अंडर में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धौलाना क्षेत्र के गांव फगौता निवासी दिलशाद (25 वर्ष) विद्युत निगम के लिए काम कर रही एक कंपनी में ठेकेदार के अंडर में काम करता है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर में स्थित बिजलीघर से जुड़े गांव अल्लीपुर में शनिवार की दोपहर एक ट्रांसफार्मर के फ्यूज खोलने के लिए गया था। इससे पहले दिलशाद ने बिजलीघर से शट डाउन ले लिया था, लेकिन ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान उसके ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन के करंट की चपेट में आकर दिलशाद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसकी चींख सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे लेकन आनन-फानन में गढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के चाचा अनवार समेत परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें