फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ पूर्णिमा आज, ब्रजघाट में गंगा स्नान पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आषाढ़ पूर्णिमा पर आज ब्रजघाट में गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने गंगा घाटों पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को हाईवे से ही वापस लौटाने की तैयारी की है। केवल दाह संस्कार और अस्थि विजर्सन करने आने वाले लोग ही गंगा तट तक पहुंच सकेंगे।
कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 28 जून से आगामी सावन माह के दौरान ब्रजघाट में गंगा स्नान पर पूरी तरह रोक लगा दी है। रविवार को अषाढ़ मास की पूर्णिमा है, आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से सावन का महीना आरंभ हो जाता है। जिसके चलते प्रति वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा पर वेस्टर्न यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत आसपास के जनपदों के लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचकर गंगा में स्नान करते हैं। वहीं रविवार को भी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्र से हजारों लोग छुट्टी का आनंद लेने के लिए ब्रजघाट पहुंचते हैं। लेकिन शासन के निर्देशानुसार इस बार आषाढ़ पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- मुख्य मार्गों पर कराई गई बैरिकेडिंग
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार के निर्देश पर ब्रजघाट में नेशनल हाईवे से गंगा तट पर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कराकर बंद करा दिए गए हैं। वहीं पुल के दोनों तरफ बैरियर लगवाए गए है। जिनपर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पलवाड़ा रोड समेत अन्य रास्तों को भी बंद कर दिया गया है, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके।
गंगा तट पर तैनात रहेगी पुलिस
सीओ पवन कुमार ने बताया कि ब्रजघाट में गंगा के मुख्य स्नानघाटों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो स्थानीय लोगों की भीड़ को तट पर जुटने से रोकेंगे। उन्होंने बताया कि धारा 144 के तहत गंगा तट पर पांच या उससे अधिक लोगों की भीड़ जुटने पर भी पाबंदी रहेगी।
बाजार भी रहेगा बंद
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने रविवार को जनपद में बाजार पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया हुआ है। जिसके तहत आषाढ़ पूर्णिमा पर रविवार को भी ब्रजघाट का बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। जिसका उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट-
एसडीएम और सीओ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत पालिका को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। वहीं लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें