फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों का नाम कटवाए बिना राशन लेने पर होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों का नाम कटवाए बिना राशन लेने पर होगी रिकवरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सस्ते गल्ले की दुकानों पर मृतकों के नाम पर भी राशन वितरण होने की शिकायत के बाद एसडीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मृतकों के नाम कटवाए बिना राशन लेने पर उपभोक्ता से रिकवरी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में उचित दर विक्रेताओं द्वारा ऐसे कार्डधारकों जिनके मुखियाओं अथवा किसी परिजन की मृत्यु हो चुकी है को खाद्यान का वितरण किया जा रहा है। बताया कि जिस कार्डधारी की मृत्यु हो चुकी है, ऐसी दशा में उस कार्ड को निरस्त कराने और उस परिवार के अन्य सदस्य के नाम कार्ड बनवाने के बाद ही राशन निर्गत किए जाने का प्रावधान है। बताया कि यदि कोई उपभोक्ता मृत अथवा शादीशुदा बालिका का राशन लेता है, तो उससे राशन की रिकवरी करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं राशन डीलरों को भी ऐसे कार्ड पर राशन वितरण करने पर दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें