फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पसवाड़ा में जमातियों की सूचना पर हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पसवाड़ा में जमातियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार और बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की। इस दौरान लोगों के राहगीर होने का पता चलने पर पुलिस ने स्क्रीनिंग के बाद उन्हें आगे को रवाना किया।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में मंगलवार की देर रात आधा दर्जन मुस्लिम युवक पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वह लोग दिल्ली से लौट रहे हैं। भूखे-प्यासे और थका होने के चलते ग्रामीणों ने उन्हें एक स्थान पर ठहराकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था की। वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इन लोगों के बारे में सूचना दी। जमात से लौटे लोगों की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप की स्थिति बन गई। जिसके बाद एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और बहादुरगढ़ पुलिस की टीम ने दिल्ली से गांव में पहुंचे लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उक्त लोग अमरोहा क्षेत्र के निवासी है, जो दिल्ली में रहकर काम काज करते हैं। लॉक डाउन होने से कामकाज बंद होने के चलते पैदल अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ता भटक कर पसवाड़ा पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की, जिनमें कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं मिला।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रास्ता भटक कर पहुंचे जनपद अमरोहा के लोगों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें