फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के साथ ही सीमाएं भी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के साथ ही सीमाएं भी सील
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। संक्रमण की रोकथाम और लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार गांवों में भी गश्त कर रहा है। वहीं नगर की सीमाएं सील करने के साथ ही हाईवे पर भी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
कोरोना की रोकथाम और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउन को क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर सोमवार की सुबह गढ़ नगर की सीमाए भी सील कर दी गई हैं। सोमवार को एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार ने पुलिस बल को साथ लेकर गढ़ नगर समेत क्षेत्र के कई गांवों में पैदल गश्त की। जिन्होंने गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़, बक्सर, ब्रजघाट समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से बेवजह अपने-अपने घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने सुबह के समय दुकानों पर सामान खरीदने पहुंचे लोगों से भी सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार की सुबह जनपद अमरोहा से सटी क्षेत्र की ब्रजघाट सीमा, बुलंदशहर जनपद से सटे गांव सदरपुर, मेरठ जनपद से सटी सीमा को भी सील करा दिया गया है, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों पर नजर रखी जा सके। बाहरी क्षेत्रों से आए बेसहारा लोगों के लिए पालिका और प्रशासन स्तर से रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है, जिनमें खाने का भी उचित प्रबंध किया गया है। वहीं लॉक डाउन के दौरान खुली कुछ दुकानों को भी बंद कराने के साथ ही दुकान संचालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि सीमाएं सील कराकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें