सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली और गढ़ में नेशनल हाईवे पर अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुलंदशहर निवासी संजय अपनी पत्नी मधु के साथ मंगलवार की दोपहर को बाइक पर सवार होकर गढ़ के गांव नानपुर जा रहा था, जैसे ही वह गढ़ में स्याना रोड पर बागड़पुर मोड़ पर पहुंचा तो अचानक से बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और पति-पत्नी घायल हो गए। इसके अलावा बीबीनगर निवासी महबूब अपने साथी रिजवान और नोशाद के साथ कार में सवार होकर अमरोहा के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह सिंभावली में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइड मार दी, जिससे कार चला रहे महबूब कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीनों साथी घायल हो गए, राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।