गढ़ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को दिया समर्थन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को गढ़ बार एसोसिएशन ने समर्थन पत्र दिया है। अधिवक्ताओं ने बेंच के लिए राष्ट्रपति के नाम समर्थन पत्र पंकज लोधी को सौंपा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर पिछले 30 सालों से लगातार अधिवक्ताओं समेत विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ का के राष्ट्रीय सचिव पंकज लोधी द्वारा भी जनहित में गढ़ क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह और सचिव संजीव कुमार चौहान का कहना है कि पंकज लोधी द्वारा की जा रही मांग पर राष्ट्रपति ने संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है, इसके लिए बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया है। जनहित के आधार पर गढ़ क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होना बेहद जरूरी है।
समर्थन पत्र देने वालों में सुरेंद्र कुमार, संजीव संमतराज, कृष्ण कुमार, शरीफ अली, बिजेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, विक्रम यादव, चंद्रशेखर चौहान, संदीप निषाद, अतुल कुमार, प्रशांत कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, श्रीनिवास समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।