फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में कूड़ा डालने के विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने के विरोध पर मां-बेटी से मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव रझैडा में घर के बाहर कूड़ा डालने के विरोध पर दबंगों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैडा निवासी नूरजहां ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले दबंग लोग आए दिन नाली से कूड़ा निकालकर उसके घर के सामने डाल देते है। विरोध करने पर आरोपी अक्सर गाली-गलौज करते हैं। रविवार को भी पड़ोस के लोगों ने कूड़ा उसके घर के सामने डाल दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से भी मारपीट की। महिला ने बताया कि हंगामा और शोर शराबा सुनकर बीच-बचाव कराने पहुंची उसकी बेटी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों से छूट कर वह दोनों अपने घर पहुंच गई, तो आरोपी भी घर में घुस गए। जिन्होंने दोबारा लाठी-डंडों से मारपीट की। हंगामा होने पर पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें