फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की चपेट में आकर मजदूर की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणधीन मकान में सोए मजदूर की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणधीन मकान में सो रहे मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मजदूर की मौत ठंड लगने से हुई है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी के सामने बच्चों के पालन-पोषण की भी समस्या खड़ी हो गई है। परिजनों के पास राशन व गर्म कपड़ों की भी किल्लत चल रही है।
विज्ञापन

गढ़ नगर के नेशनल हाईवे के निकट स्थित इंदिरा कॉलोनी में चंद्रशेखर (45) अपने परिवार के साथ रहता था। जो मजदूरी कर अपने परिजनों का पालन-पोषण करता था। चंद्रशेखर ने पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाए जाने के लिए आवेदन किया था। जिसकी किश्त आने के बाद वह किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर बचाए गए पैसों से खरीदी गई जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा था। रोजाना की तरह चंद्रशेखर मकान और उसमें रखी निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए शनिवार की रात भी निर्माणाधीन मकान में सोया हुआ था। परिजनों का कहना है कि बचाव के लिए उचित कपड़ों की व्यवस्था न होने के चलते वह सर्दी की चपेट में आ गया। सुबह जब काफी देर तक वह परिजनों के पास नहीं पहुंचा, तो उसकी पत्नी सुमन चाय लेकर निर्माणाधीन मकान पर पहुंची। जहां चंद्रशेखर को मृत हालत में देखकर उसके होश उड़ गए। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जिसकी जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस में रहने वाले दर्जनों लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक पांच बच्चों का पिता था। जिसमें एक बेटी की दो साल पहले शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्होंने समूह योजना के तहत ऋण लिया हुआ है, जिसकी किश्तों की अदायगी के चलते परिवार के लिए गर्म कपड़े और राशन खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। पति की मौत के बाद उसके सामने बच्चों के पालन-पोषण की समस्या भी खड़ी हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों की हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें