फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हजारों नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाईं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत ईंट भट्ठों पर पहुंची टीमों ने भी सैकड़ों बच्चों को ड्रॉप पिलाई। वहीं सीएमओ ने भी पोलियो बूथों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे पल्स पोलियो अभियान का चरण प्रारंभ होने पर रविवार को गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में पांच साल तक के हजारों नौनिहालों को पोलियो निरोधक ड्रॉप पिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश भारती ने बताया कि गढ़ ब्रजघाट समेत क्षेत्र के गांवों में 118 बूथों पर 20 हजार 580 बच्चों को पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाई गई। इसके बाद ट्रांजिट टीमों और मोबाइल दस्तों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएंगी। वहीं सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मणि ने बताया कि क्षेत्र में 115 बूथ, आठ ट्रांजिट टीम और 9 मोबाइल दस्तों द्वारा 19 हजार 152 बच्चों को पोलियो निरोधक ड्रॉप पिलाई गईं। वहीं गढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर में ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने बच्चों को ड्राप्स पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने भी गढ़, सिंभावली क्षेत्र में पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। जिन्होंने अभियान में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें