फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.18 लाख बच्चों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1.18 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 696 बूथों पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1.18 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। भीमनगर स्थित हेल्थ सेंटर पर सीएमओ ने इस अभियान का शुभारंभ किया। सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि पोलियो बेहद खतरनाक बीमारी है। देश से यह बीमारी लगभग खत्म हो चुकी है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को इस वैक्सीन से वंचित न रखें। हर हाल में बच्चों को दवा पिलायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को जिलेभर में लगे 696 बूथों पर करीब 1.18 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभाग की टीमें प्रत्येक घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाएंगे।
सीएमओ डा. रेखा शर्मा ने कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले डोर टू डोर अभियान के तहत अभिभावक अपने छोटे बच्चों को वैक्सीन अवश्य पिलवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें