फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को गढ़ पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा यात्रा का नानपुर में होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर से आरंभ होने वाली गंगा यात्रा के साथ 28 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ गढ़ पहुंचेंगे। जहां गांव नानपुर में मुख्यमंत्री समेत यात्रा का भव्य स्वागत होगा। जिसे लेकर क्षेत्रीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने और गंदा पानी न डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो 27 जनवरी को जनपद बिजनौर से शुरू होकर 28 जनवरी की सुबह 10 बजे गढ़ क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित गांव नानपुर पहुंचेगी। जिसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन भी नानपुर होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया निमंत्रण
- क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर गंगा यात्रा के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि सीएम ने गंगा यात्रा के दौरान गढ़मुक्तेश्वर आगमन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
वहीं एसडीएम वियजवर्धन तोमर ने बताया कि सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लेकिन अभी तक सीएम के आगमन को लेकर शासन स्तर से कोई कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें