फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ मे फरार आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ मे फरार आरोपी को पुलिस ने लिया रिमांड पर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार हुए एक आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। घटना में शामिल चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर मोड़ पर एक जनवरी को कुछ बदमाश लूट के इरादे से खड़े हुए थे। गश्त के दौरान पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें पुलिस टीम ने दो आरोपियों कासिम और फरमान निवासी हरोड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जिनके पास से तमंचे भी बरामद हुए। जबकि तीन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि इनमें से भी दो आरोपियों इमरान और नईम निवासी हरोड़ा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन एक आरोपी जुल्फेकार निवासी बीरमपुर की तलाश की जा रही थी। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। जिसे इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बीरमपुर के जंगल में एक खेत में छिपाकर रखा गया तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें