फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वैठ में बुजुर्ग की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वैठ में ठंड से बुजुर्ग की मौत, हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैठ में ठंड की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने भी जांच कर परिजनों से जानकारी की।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शरीफ की रविवार की रात घर में सोते समय मौत हो गई। मृतक के बेटे आस मोहम्मद ने बताया कि उसके पिता पहले मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन बढ़ती उम्र और बीमारी के चलते काफी समय से कोई काम नहीं कर पा रहे थे। ठंड से बचाव के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते मृतक सर्दी की चपेट में आ गया था, समुचित उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। ठंड से बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे। जिन्होंने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की। वहीं गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक का दफीना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पोस्टमार्टम न होने के चलते मौत की सही वजह जान पाना मुश्किल है। वहीं मौके पर जांच करने पहुंचे लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के अनुसार भी ठंड से मौत का मामला नहीं आया है। इसके बाद भी शासन स्तर से परिजनों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें