कोहरे के चलते दो ट्रक आपस में भिड़े, हादसा टला
गढ़मुक्तेश्वर। घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे गंगा पुल पर दो ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। लेकिन घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली माल लेकर जा रहा एक ट्रक शनिवार की सुबह गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंच। लेकिन घने कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित होने के चलते ट्रक चालक सामने से दिल्ली की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक को नहीं देख पाया। जिसके चलते दोनों ट्रक एकदम से आमने-सामने आ गए। दोनों ट्रकों को आमने-सामने देखकर चालकों ने तेजी से ब्रेक लगाए, लेकिन तब भी दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए। हालांकि दोनों ट्रक की मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए। वहीं ट्रकों में मौजूद चालक और क्लीनर को कोई चोट नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस समेत राहगीरों की मदद से दोनों ट्रकों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।