फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पशु व्यापारी से हजारों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े पशु व्यापारी से हजारों की नकदी लूटी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पशु खरीदने जा रहे पशु व्यापारियों पर बुधवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दी , जिससे बचने के बाद बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और 32 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट का मामला बता रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी इरफान ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने साथी सद्दाम के साथ पड़ोस के गांव नानई में पशु खरीदने के लिए जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह गांव नानई के निकट तालाब वाली पुलिया के पास पहुंचा, तो घात लगाकर बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से दो फायर झोंक दिए, जिससे वह दोनों बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने बताया फायरिंग से घबराकर उसका साथी बाइक से कूदकर भाग निकला और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके चलते बदमाशों ने उसे दबोच लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बदमाश उसकी जेब में रखी 32 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से एक महिला ने तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उधार दी गई रकम वापस मांगने पर इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रवि रतन का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान मामला आपसी विवाद को लेकर मारपीट का निकला है। जिसके चलते दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें