फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चैकिंग अभियान चला चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे। थाना प्रभारी ने भारी-भरकम जुर्माने से बचने और सुरक्षित सफर के लिए लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया। वहीं क्षेत्र में रूट मार्च कर शरारती तत्वों को भी चेताया।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की देर शाम बहादुरगढ़ थाना प्रभारी रवि रतन के नेतृत्व में गढ़-स्याना मार्ग पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों समेत बड़े वाहनों की भी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट और सीट बेल्ट बिना लगाए वाहन चलाने, दस्तावेज पूरे न होने के चलते 21 वाहन चालकों के चालान काटते हुए चार हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान रवि रतन ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि जीवन अनमोल है। सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने समेत औरों के लिए भी सफर को सुरक्षित और आसान बनाया जा सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कहा कि घर पर परिजन उनका इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सुरक्षित घर पहुंचने के लिए हेल्मेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बहादुरगढ़ समेत भद्स्याना और लुहारी में चल रहे श्री रामलीला मंचन के चलते रविवार की देर शाम थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान एसओ ने महिलाओं-युवतियों से छेड़खानी करने और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें