फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख की लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार में दुकान से लौट रहे सराफ से बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ है। अभी तक पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पायी है। हालांकि पुलिस मामले को ही संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मोहल्ला राजीव विहार में प्रमोद सर्राफ दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे बैग लूट लिया। बैग में करीब 15 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 12 हजार की नकदी मौजूद थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से बेखौफ फरार हो गए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शुक्रवार देर रात इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस इस मामले में खाली हाथ है और घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। उधर, पुलिस घटना को ही संदिग्ध बता रही है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मामला आपसी झगड़े का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें