फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। मां ने महिला समेत छह लोगों पर अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ नगर के एक मोहल्ले निवासी एक महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि एक अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह करीब साढे़ छह बजे पास की दुकान से सामान खरीदने गई थी। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी घर से सोने के जेवरात समेत 40 हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गई है। काफी देर तक भी जब बेटी घर नहीं लौटी, तो चिंता होने लगी। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। महिला ने पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक, उसकी बुआ समेत छह लोगों पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सभी को नामजद करते हुए कार्रवाई और बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें