फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापामार अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान, हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नवरात्र समेत आगामी त्योहारों को मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हरकत में आ गई है। टीम ने गढ़-सिंभावली में छापामार कार्रवाई कर कुट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच को भेजा। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नवरात्र समेत अन्य त्योहारों पर बाजार में घटिया और मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री भी होने लगती है। जिसके चलते डीओ पवन कुमार के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़-सिंभावली के बाजार में छापामार कार्रवाई की। टीम ने दुकानों पर कुट्टू का आटा, व्रत के चावल समेत अन्य सामग्रियों की जांच की। सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों पर जांच पड़ताल की। सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि गढ़ में स्याना रोड पर स्थित एक किराना की दुकान से कुट्टू के आटे और चैरी का सैंपल भरा गया। जिसे जांच के लिए लैब भिजवाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। डीओ पवन कुमार ने बताया कि मिलावटी और घट िया सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में ओमप्रकाश, सौरभ सोनी और धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें