फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवती समेत दस घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत दस लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने युवती को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है।
जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव गणेशवरपुर के किसान सोमवार की रात कैंटर में सब्जी लादकर दिल्ली आजादपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में बड़े बिजलीघर के सामने अचानक कैंटर का टायर फट गया। जिससे चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठ और कैंटर सड़क पर पलट गया। घटना में कैंटर में सवार किसान सोनू, तेजपाल, परम सिंह, सुखवीर, महेश, यशपाल, रामसरोज, सतीश घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं हाईवे पर सब्जी से भरा कैंटर पलटने से जाम की स्थिति बन गई। जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी के मौसम में राहगीरों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। वहीं महिलाएं-बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से हलकान रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। जिसके बाद राहगीरों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हरियाणा के करनाल निवासी रोहन चौधरी अपनी दोस्त रिचा कालिया निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश के साथ सोमवार को जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला में एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। जहां से लौटने के दौरान रात करीब डेढ़ बजे सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में साइड मार दी। घटना में रोहन और रिचा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रिचा को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें