फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प योजना में गढ़ सीएचसी जिले में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प योजना में गढ़ सीएचसी जिले में प्रथम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही कायाकल्प योजना में गढ़ सीएचसी को जनपद में पहला स्थान मिला है। कायाकल्प अवार्ड सेरेमनी में सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक समेत चिकित्सकों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित एक होटल में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में कायाकल्प अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही कायाकल्प योजना में गढ़ सीएचसी को जनपद में प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावा प्रदेश में टॉप टेन सूची में गढ़ सीएचसी शामिल है। जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। अवार्ड सेरेमनी में सीएमओ डॉ. राजवीर सिंह और एसीएमओ डॉ. प्रवीन शर्मा ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती, कायाकल्प प्रभारी डॉ. गरिमा, डॉ. सीमा सरताज, डॉ. चितवन सिंह, डॉ. सुहेल, डॉ. मैनाज, डॉ. दीप्ती, डॉ. सुरेंद्र फार्मासिस्ट गजेंद्र चौहान समेत वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि सीएचसी का नाम प्रदेश टॉप टेन सूची में आना वास्तव में गौरव का विषय है। उन्होंने सभी चिकित्सकों समेत कर्मचारियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. रविंद्र, डॉ. शशी भूषण, डॉ. गजेंद्र, डॉ. राकेश खत्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें