फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के कारोबार में सपा नेता गिरफ्तार, गोवा पुलिस ने मारा छापा

Fri, 30 Aug 2019 11:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मुज्जमिल हयात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गोवा में पकड़ी गई जाली करेंसी के मामले में वहां की पुलिस ने शुक्रवार को स्वाट टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के गांव दौताई में दबिश दी। वहां से सपा नेता और भट्ठा कारोबारी को हिरासत में लिया है। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गोवा में जाली करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ में गढ़ क्षेत्र से भी तार जुड़े मिले। गोवा पुलिस के एसआई प्रशांत भगत और स्वाट टीम से धर्मेंद्र के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की रात गोवा पुलिस ने गढ़ पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव दौताई में दबिश दी। जहां से पुलिस टीम ने सपा नेता और भट्ठा कारोबारी को हिरासत में लिया।

सपा नेता को हिरासत में लेकर पुलिस टीम थाने ले आई। जहां शुक्रवार को चिकित्सीय परीक्षण के बाद गढ़ पुलिस ने उसे गोवा पुलिस की कस्टडी में दे दिया। गोवा पुलिस के एसआई प्रशांत भगत ने बताया कि जनपद नार्थ गोवा के आगासाई थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में 27 अगस्त को मेरठ निवासी मोहम्मद शादाब को जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जिसने पूछताछ में बताया कि जाली करेंसी के धंधे में गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी मुज्जमिल हयात उसका साथी है। बृहस्पतिवार की रात दबिश देकर मुज्जमिल हयात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना आगासाई के प्रभारी निरीक्षक उदय गौड़ ने बताया कि शादाब से की गई पूछताछ के आधार पर मुज्जमिल हयात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए गोवा से पुलिस टीम गढ़ भेजी गई थी।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुज्जमिल हयात के खिलाफ गोवा पुलिस में जाली करेंसी का मामला पंजीकृत है। जिसके चलते गोवा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें