फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से धोखाधड़ी कर युवक ने बैंक से लोन निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से धोखाधड़ी कर युवक ने बैंक से निकाला लोन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर एक युवक ने उनके खातों से बैंक लोन निकाल लिया। चार साल बाद नोटिस मिलने से महिलाओं और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी रामकटोरी ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि फरवरी 2015 में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ ही पड़ोस में रहने वाली सुनीता, कमलेश, शन्नो और ओमवती से गांव ढाना में स्थित सर्व ग्रामीण बैंक शाखा से लोन दिलाने की बात कही। आरोपी ने बताया कि महिलाओं को बैंक लोन में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। युवक के झांसे में आकर वह पांचों उसके साथ बैंक शाखा चली गईं। जहां शाखा प्रबंधक और आरोपी ने कुछ दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए और 10-15 दिन बाद लोन पास कराने का आश्वासन दिया। रामकटोरी का कहना है पैसे न मिलने पर जब उसने आरोपी से जानकारी की तो उसने लोन पास न होने की बात कहकर उसे टाल दिया। अब चार साल बीतने के बाद बैंक शाखा से उनके नाम लोन जमा कराने का नोटिस पहुंचा, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी युवक ने शाखा प्रबंधक से सांठगांठ कर लोन का पैसा हड़प लिया है। पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें