फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ में स्वागत हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ में हुआ स्वागत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ नगर में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पद यात्रा के जरिए ओंकार सिंह ढिल्लन भारत का भ्रमण कर लोगों को ईवीएम के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर से 18 अगस्त को ओंकार सिंह ढिल्लन ने ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पदयात्रा शुरु की थी। जो शनिवार की सुबह गढ़ पहुंचे। जहां कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल केन के नेतृत्व में ओंकार सिंह ढिल्लन का स्वागत किया। इस मौके पर ओंकार सिंह ने कहा कि देश में सही ढंग में लोकतंत्र की स्थापना के लिए ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। ताकि चुनाव में पारदर्शिता रहे। बताया कि वह छह हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों को ईवीएम के दुरुपयोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों ने चुनाव में ईवीएम का प्रयोग करने का विरोध भी दर्ज कराया है। मौके पर दीपक जयंत, लोकेश, संजय, नवनीत, विनीत, सुबोध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें