फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से कटौती के साथ पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में पानी की टंकी को बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच दिन से आपूर्ति ठप रहने से लोगों में रोष है। गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गंगा नगरी ब्रजघाट के निवासियों ने बृहस्पतिवार को एकत्र होकर बिजली निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि ब्रजघाट में रामलीला ग्राउंड के पास बनी पानी की टंकी को बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। जिसके चलते पानी की टंकी की बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। लोगों का कहना है कि ब्रजघाट निवासियों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को पालिका द्वारा जेनरेटर की व्यवस्था कराकर पानी की आपूर्ति चालू की गई, लेकिन टंकी की मोटर फुंकने के बाद दोबारा आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते लोगों में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक न होने पर बिजली निगम के कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में राजू गोयल, पिंटू शर्मा, छोटू शर्मा, कैलाश, दीपक, मनीष, सोनू, मनवीर, संदीप समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
एसडीएम/पालिका ईओ राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि पानी की टंकी की मोटर को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें