नशे में धुत कार सवारों में जमकर चले लात घूंसे
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर रोड चौपला सर्विस रोड पर बुधवार रात कारों में सवार दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
बुधवार करीब 10.30 बजे फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड पर शराब के नशे में धुत दो कारों में सवार कुछ युवक पहुंचे। यहां उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में लात घूंसे चले, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।