गृह क्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
गढ़मुक्तेश्वर। गृह क्लेश से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिन्होंने बिना कोई कार्रवाई किए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी विजय के बेटे शैलेंद्र(28 वर्ष) दो बच्चों का पिता था। जिसका काफी दिनों से परिजनों से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश के चलते शैलेंद्र पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में भी था। मंगलवार की रात युवक शराब के नशे में घर पहुंचा, तो एक बार फिर किसी बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और छत के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ही। बृहस्पतिवार की सुबह जब काफी देर तक भी वह कमरे से नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई। जिन्होंने कमरे में झांक कर देखा, तो उसे फंदे पर झूलता देखकर उनके होश उड़ गए। जिन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी और शव को कब्जे में ले लिया।
कोट
एसओ रवि रतन ने बताया कि विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिन्होंने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।