फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर नगर में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदर नगर में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सुंदर नगर में हर तरफ गंदगी और जलभराव की भरमार होने पर अपनी अनदेखी से गुस्साए लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों ने सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर तहसील घेरने की भी चेतावनी दी।
गढ़ चौपला रोड किनारे मलिन बस्ती वाले मोहल्ले का नाम सुंदर नगर है, लेकिन उसकी जमीनी हकीकत देखी जाए तो वह सुंदर नगर की जगह गंदगी नगर बना हुआ है। सड़कों पर जलभराव और आबादी में गंदगी की भरमार होने से मोहल्ले में रहने वाले दर्जनों परिवार आवागमन में दिक्कत के साथ ही हर समय उठने वाली दुर्गंध की मार झेलने को मजबूर हैं, जिन्हें रात का अंधेरा तो दूर बल्कि दिन के उजाले में भी मच्छर मक्खियों का प्रकोप सहना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर अपनी अनदेखी से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए, जिन्होंने विरोध में प्रदर्शन करते हुए सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर तहसील का घेराव कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। महेश, भोले, सुरेश, सुरेंद्र, सौरभ, राजेश, भगत, बबली, सुनील, बीना, सुनीता, बबीता का कहना है कि आबादी से जुड़ीं सड़कों पर जलभराव और गंदगी की भरमार होने से चौतरफा दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं से कोई निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि पालिका प्रशासन को सुंदर नगर का भौतिक निरीक्षण कर जल्द से जल्द जन समस्याओं का निराकरण करने का कड़ा निर्देश दिया जाएगा, जिसके अनुपालन में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें