फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की साइड लगने से भड़के कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की साइड लगने से भड़के कांवड़िए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़िए में रोडवेज बस ने साइड मार दी। जिससे कांवड़िएं भड़क गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर शिवभक्तों को शांत कराया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर समेत गंगा पार के क्षेत्रों में सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने की परंपरा है। जिसके चलते गंगापार के शिवभक्त शुक्रवार की सुबह से ही ब्रजघाट गंगानगरी से कांवड़ भरने के लिए पहुुंचना शुरू हो गए। देर शाम मुरादाबाद क्षेत्र के शिवभक्त जल लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज की बस से ब्रजघाट गंगा पुल पर कांवड़ लेकर जा रहे नरेश को साइड लग गई। बस की साइड लगने से कांवड़िएं भड़क उठे। जिन्होंने बस को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। जिससे बस में मौजूद सवारियों में भी हड़कंप मच गया और हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहगीरों के समझाने पर कांवड़िएं शांत हुए। जिसके बाद उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया गया। मनीष चौहान ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों के लिए हाइवे पर रूट डायवर्जन किया हुआ है, लेकिन रोडवेज बस और छोटे वाहनों के लिए वन वे किया हुआ है। शिवभक्तों की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें