फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग, बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे लोग, बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों के साथ मैदानों में बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों के हजारों परिवारों में बाढ़ आने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। इससे गढ़ क्षेत्र से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन गांवों के हजारों परिवारों में व्याप्त बेचैनी थम नहीं पा रही है। गंगा जलस्तर में बढ़ोतरी होने के खादर में रहने वालों को बाढ़ का खतरा बढ़ने से कड़ी मेहनत से उगाई हुईं फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा है। इसके साथ ही पशुओं समेत भारी भरकम सामान समेत गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों को पलायन करने की भी चिंता है। रविवार की देर शाम को लगातार चौथे दिन भी बिजनौर बैराज से करीब 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अब सोमवार की दोपहर तक ब्रजघाट गंगा का उफान और भी बढ़ना तय माना जा रहा है। शनिवार की देर शाम से लेकर रविवार की देर शाम तक करीब दस सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 197.95 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने का क्रम जारी चल रहा है। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि पहाड़ों समेत मैदानों की बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहने से ब्रजघाट गंगा का उफान निरंतर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांवों में बेचैनी बढ़ रही है। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने से लोगों में बाढ़ आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें