फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से मिलने आई महिला को ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से मिलने आई महिला को घर में घुसने से रोका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बच्चों से मिलने आई महिला को मारपीट करते हुए ससुराल वालों ने भविष्य में घर आने पर जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।
विज्ञापन

गढ़ के मोहल्ला मछेरान निवासी हनीफ की पत्नी सन्नो ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें उल्लेख किया है कि 12 जुलाई को वह गाजियाबाद से भाई शमशाद को साथ लेकर गढ़ में अपने बच्चों से मिलने आई थी। सन्नो का कहना है कि सास नफीसा, ससुर मुहआ, देवर शहजाद और हाशिम ने उसे घर में जाने से रोक दिया और भाई समेत उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर भविष्य में दोबारा बच्चों से मिलने को घर आने की कोशिश की तो अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे। सन्नो का कहना है कि ससुराल वालों की इस हरकत से वह बुरी तरह भयभीत हो गई है, इसके चलते अपने बच्चों से मिलने का साहस तक नहीं कर पा रही है। एसएसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला सन्नो की तहरीर पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें