मुस्लिम समुदाय ने तीन तलाक बिल को सराहा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव डिबाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तीन तलाक बिल की सराहना करते हुए जिला पंचायत सदस्य का स्वागत किया। जिन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।
लोगों ने कहा कि तीन तलाक बिल पास होने से मुस्लिम समाज की महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल राज्य सभा में पारित होने के बाद इस पर कानून बनने का रास्ता साफ हो चुका है। इस दौरान गांव में पहुंचे भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने समीर चौधरी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। कृष्ण कांत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। वहीं महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के प्रति भी सरकार पूरी तरह गंभीर है। जो हिंदू-मुस्लिमों के बीच की दूरी मिटाने का भी काम कर रही है। इस मौके पर इकरार चौधरी, महबूब अली, तसव्वुर अली, आरिफ अली, माजिद, इजहार चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।