फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने पसीने छुड़ाने के साथ ही हर किसी की मुश्किल बढ़ा दी है। लोग तेजी से वायरल फीवर, टायफाइड और आई फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर लोगों को इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
सावन का महीना बारिश की रिमझिम फुहारों के साथ ही खुशगवार मौसम से जुड़ा माना जाता है, लेकिन इस बार मानसून की अपेक्षित मेहरबानी न होने से सोमवार को दिनभर आसमान से बादल नदारद रहे, जिससे उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में पसीने छूटने के साथ ही हर किसी की मुश्किल और बढ़ गई। चमकदार धूप और उमस भरी गर्मी होने से वायरल फीवर, टायफाइड, डायरिया, आई फ्लू जैसी संक्रामक बीमारी तेजी से पांव पसार रही हैं। पहाड़ों की बारिश से पिछले दिनों गंगा में उफान आने से खादर क्षेत्र के गड़ावली, नयाबांस, चक लठीरा, शाकरपुर, इनायतपुर, रेतावाली मंढैया समेत जिन गांवों के निचले जंगल में जलभराव हुआ था उनमें संक्रामक बीमारी भी पांव पसारने लगी हैं। गंगा खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों में महिला बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीण सीजनल बीमारियों की गिरफ्त में फंसे हुए हैं। जो गढ़ और ब्रजघाट के सरकारी अस्पतालों समेत निजी चिकित्सकों से इलाज कराते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम नदारद
- लगातार किए जा रहे दावों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गंगा खादर क्षेत्र गांवों में नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में आकर मरीजों का परीक्षण और दवा तक नहीं बांट रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अनदेखी छोड़कर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी से प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचीं तो तहसील का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि बरसात के सीजन में वायरल फीवर समेत कई तरह की बीमारी फैलना सामान्य बात है, जिनकी रोकथाम को लोगों को भी जागरूक होना होगा और सीएचसी स्तर से गांवों में कैंप लगवाकर मरीजों का परीक्षण और जरूरी दवाओं का वितरण भी कराया जाएगा। कहा कि गंगा के उफान से प्रभावित जिन गांवों के निचले जंगल में जलभराव हुआ है, उनमें मच्छर मक्खी का प्रकोप बढ़ गया है, जिसकी रोकथाम को ब्लीचिंग पाउडर और चूने के मिश्रण का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें