फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी कीचड़ और जलभराव शिवभक्तों की राह में रोड़ा बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी कीचड़ और जलभराव शिवभक्तों की राह में रोड़ा बनेगा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान गंदगी कीचड़ और जलभराव शिवभक्तों की राह में रोड़ा बनेगा। सड़कों के गड्ढे न भरने से भी आवागमन में दिक्कत होगी। वहीं रिश्वतखोरी के मामले में नामजद होने के बाद से ईओ का नदारद होना पालिका की राह में रुकावट साबित हो रही है।
मानसून का आगमन होने से सावन मास की कांवड़ यात्रा रिमझिम बरसात के सुहावने मौसम में चलने का अनुमान है, जिससे कंधों पर कांवड़ लादकर सैकड़ों मील लंबा सफर पैदल तय करने वाले शिवभक्तों को आवागमन के दौरान चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के प्रकोप से खासी राहत रहेगी, लेकिन दूसरी तरफ ब्रजघाट गंगानगरी में आने वाले शिवभक्तों की राह में जर्जर सड़क, उन पर हो रही कीचड़, गंदगी और पानी भरना बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है। बारिश होने से सड़कों के गड्ढों में भरी हुई मिट्टी बह निकली है, जिससे सड़कों के गड्ढे फिर से मुंह फाड़कर अनहोनी को न्योता दे रहे हैं। इस बार 17 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। इसमें महज एक ही दिन का समय शेष बचा है। लेकिन इसके बाद भी पालिका स्तर से सड़कों की दुर्दशा सुधारने को कोई ठोस कवायद चालू नहीं हो पा रही है। जिसकी सबसे अहम वजह ईओ अमिता वरुण के नदारद रहने से सड़कों की मरम्मत समेच गड्ढों की भराई का काम नहीं हो पाना है। मेरठ की एंटी करप्शन टीम द्वारा 28 जून को पालिका कार्यालय में किए गए ट्रैपिंग ऑपरेशन को लेकर जो रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है, उसमें नामजद होने के चलते ईओ तभी से नदारद चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि जनहित और विकास से जुड़े कार्यों को पूरी तरह सुचारु रखने के मकसद से जिला प्रशासन ने ईओ अमिता वरुण की जगह वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है, जिसके चलते कांवड़ यात्रा से जुड़े कामों को अब सबसे पहली प्राथमिकता पर पूरा कराकर शिवभक्तों को आवागमन में कोई भी अनावश्यक दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें