फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के आक्रोश से बचने को दौड़ाई थी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ के आक्रोश से बचने को दौड़ाई थी कार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर लोदीपुर सोभन के पास हुए हादसे के बाद हाफिज फुरकान के होश उड़ गए। भीड़ के गुस्से से बचने के लिए उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें हाफिज फुरकान की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं कार में लगे एयर बैग भी सुरक्षा करने से पहले फट गए।
विज्ञापन

साइकिल के चपेट में आने के बाद अगर कार चला रहे हाफिज फुरकान हौसला नहीं खोते और मौके पर रुककर घायल साइकिल सवार बुजुर्ग किसान राजपाल को अस्पताल में ले जाते तो शायद किसान समेत उनकी खुद की जिंदगी भी बच सकती थी। पहली पत्नी का निधन होने के बाद हाफिज फुरकान ने एक बेटी की मां रुखसाना के साथ शादी की थी। जो पहली पत्नी से चार बेटे और चार बेटी और रुखसाना से एक बेटे के पिता थे। वहीं बुजुर्ग किसान राजपाल एक बेटे के पिता थे, जो दिल्ली में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें