फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को रौंदकर पेड़ से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को रौंदकर पेड़ से टकराई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर सोमवार दोपहर गांव लोदीपुर सोभन के सामने एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार व साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चारों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी हाफिज फुरकान सोमवार की सुबह पत्नी रुखसाना, पोते अरमान, पोती फातिमा के साथ कार से जनपद मेरठ के किठौर कस्बे में अपनी बेटी के घर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान उनके किराएदार जायदा और इरशाद भी कार में सवार हो गए। कार के तेज रफ्तार होने के कारण गढ़ मेरठ रोड पर गांव लोदीपुर सोभन के सामने एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिस पर साइकिल सवार किसान राजपाल (65 वर्ष) निवासी हिरनपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार से टक्कर होने से घबराए हाफिज फुरकान ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर कार अनियंत्रित हो गई और हिरनपुरा चौकी के पास सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में ड्राइविंग कर रहे हाफिज गुफरान, उनकी पत्नी, बच्चे और दोनों किराएदार घायल हो गए व कार के अंदर ही फंसे रह गए। राहगीरों समेत मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हाफिज फुरकान 48 साल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है तथा शेष खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि सड़क हादसे में हिरनपुरा निवासी किसान राजपाल, रतूपुरा निवासी हाफिज फुरकान की मौत हुई है, जिनमें राजपाल और हाफिज फुरकान का शव गढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी मृतक पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें