फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने परिषदीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने परिषदीय स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। औचक निरीक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन काटते हुए बीएसए ने कड़ी चेतावनी दी है। वहीं परिषदीय स्कूलों के छात्रों का ड्रेस का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सौगढ़, झड़ीना, लोदीपुर छपका, दौताई देवली समेत सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगवान पुर में स्थित प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सौगढ़ के स्कूल में तैनात मेहताब परवीन, झड़ीना में सहायक अध्यापक सिद्धार्थ, देवली में सहायक अध्यापिका वंदना बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं, जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने गांव देवली के स्कूल में बच्चों को शासन स्तर से आई ड्रेस का भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि गांव दौताई में निरीक्षण के दौरान एक भी अध्यापक मौजूद नहीं मिला। जिसके चलते प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए भविष्य में समय से स्कूल खोलने की कड़ी हिदायत दी गई है। इसके अलावा भगवानपुर में बताया गया कि प्रधानाध्यापक दो जुलाई से मेडिकल अवकाश पर हैं, जिस पर बीईओ मोहम्मद राशिद को मेडिकल स्वीकृत होने के बाद ही वेतन स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें