फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर में तीन दिन पहले शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद मंगलवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में करीब आठ लोग घायल हो गए। दो महिलाओं सहित चार को गंभीर हालत मेें मेरठ रेफर किया गया। मौके पर पहुंची ने दोनों पक्षों के करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव बागड़पुर में तीन दिन पहले महेंद्र के पुत्र की शादी थी। शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के गांव महेंद्र और सूरजपाल पक्ष के लोगों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। हल्की मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार शाम दोनों पक्ष में एक बार फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सूरजपाल पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ धावा बोल दिया। काफी देर तक जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महेंद्र, ब्रह्मानंद, दौलतराम, सविता, मोनिया और रूबी लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र, सविता, मोनिया और रूबी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिवार के दो पक्षों में शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें