फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक सूरज चांद रहेगा... रिंखिल तेरा नाम रहेगा': जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पूरा गांव हुआ भावुक

Sat, 24 Jan 2026 11:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हापुड़ के रहने वाले जवान रिंखिल बालियान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ हर किसी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन
जवान को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार को बलिदान हुए थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटैल निवासी रिंखिल बालियान (27) का पार्थिव शव शनिवार सुबह गांव पहुंचा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गईं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की दोपहर रिंखिल अपनी यूनिट के साथ किसी ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका कैस्पिर वाहन करीब दो सौ फीट की खाई में जा गिरा। इसमें वह बलिदान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


शव गांव पहुंचा तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने जब तक सूरज चांद रहेगा रिंखिल तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। पत्नी रिंकी रो-रोकर बदहवास हो रही थी। गांव में ही अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें