फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्ड डायरिया की चपेट में बच्चे, बुखार से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी में बच्चे कोल्ड डायरिया, जुकाम, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के बाल रोग विभागों में शुक्रवार को 200 से ज्यादा बीमार बच्चे पहुंचे। इसके अलावा जनरल ओपीडी में भी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। हापुड़ सीएचसी के बाल रोग विभाग में बच्चों को दिखाने के लिए कतार लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि इस समय चल रही ठंडी हवाओं के संपर्क में आते ही बच्चे खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें बुखार भी आ रहा है।
विज्ञापन

देरी होने पर बच्चों के फेफड़ों पर प्रभाव पड़ता है और स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने करीब 60 बच्चों को ओपीडी में परामर्श दिया। अधिकतर मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित रहे। बताया कि बच्चों में इन दिनों डायरिया, निमोनिया के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या मिल रही है। ठंड के दौरान धूप निकलने पर मां बच्चे की मालिश करती हैं। यह गलत है क्योंकि ठंड में धूप लेने से शरीर को राहत तो मिलती है पर छोटे बच्चों की मालिश करना घातक साबित हो रहा है। मालिश के दौरान बच्चों को धूप के साथ ठंडी हवा भी लगती है, जो उन्हें नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें