फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ पालिका क्षेत्र में जुड़ेंगे एक दर्जन गांव

Fri, 04 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सीमा का विस्तार किया जायेगा। लगभग एक दर्जन गांव हापुड़ पालिका क्षेत्र से जुड़ जायेंगे। इससे गांवों का विकास होने के साथ-साथ ग्रामीणों को बेहतर सुख सुविधा मिल सकेंगी। इसको लेकर पालिका अफसर प्रस्ताव बनाने की तैयारी में जुट गये हैं।
विज्ञापन


हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र के 36 वार्ड हैं। जिला बनने के बाद से यहां पालिका क्षेत्र की सीमा में कोई विस्तार नहीं हुआ है। जबकि कई ऐसे गांव हैं तो हापुड़ पालिका की सीमा से मिले हुए हैं। इतना ही नहीं हापुड़ क्षेत्र से कई गांव की आबादी भी मिलने लगी है।

शासन ने पालिकाओं से सीमा विस्तार के लिए पिछले दिनों प्रस्ताव भी मांगा था। इस पर पालिका अफसर और सीमा विस्तार के प्रस्ताव बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। हापुड़ पालिका सीमा क्षेत्र से मिले गांवों के जुड़ने से गांवों में भी तेजी से विकास कार्य हो सकेंगे। सड़क, पेयजल, सफाई की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्राम दोयमी, असौड़ा, जरौठी, जसरूपनगर के गांव की आबादी हापुड़ क्षेत्र की आबादी से लगभग मिली हुई है। पालिका क्षेत्र की आबादी करीब ढाई लाख से अधिक है। अगर आसपास के गांव जुड़ जाऐंगे तो आबादी बढ़ जायेगी और नगर पालिका हापुड़ क्षेत्रफल और जनसंख्या बढ़ने से नगर निगम के मानक को भी पूरा करेंगी।

पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ा जाएगा। सीमा विस्तार होने से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। - संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी पालिका
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें