फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: रामगढ़ी के युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पूरे इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 02 Mar 2025 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद विहार योजना में खाली पड़े मैदान में रविवार की सुबह मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अंकित (28) युवक का शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद विहार योजना में खाली पड़े मैदान में रविवार की सुबह मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अंकित (28) युवक का शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने हत्यारोपयों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की है। फारेसिंक टीम भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह एचपीडीए के मैदान की तरफ से कुछ लोग टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मैदान में एक खून से लथपथ शव दिखाई दिया। और लोग एकत्र हो गए। सूचना पर एसपी ज्ञानंजय सिंह, सीओ जितेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अंकित शनिवार की रात घर से साढ़े नौ बजे घर से निकला था। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक अपने पिता रामानंद के साथ कारपेंटर का काम करता था। मृतक की दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि एक बहन ने कुछ माह पूर्व बुखार से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस सबंध में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। फारेसिंक टीम भी जानकारी जुटा रही है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही हत्या का अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें