फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की फिसली जुबान, वायरल हो रही वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की फिसली जुबान, वायरल हो रही वीडियो
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा दिए गए भाषण के बीच में उनकी जुबान फिसल गई। बोलना कुछ और चाह रहे थे और मुंह से निकल गया कुछ और। शनिवार को उनकी भाषण की यह वीडियो खूब वायरल हुई।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस समय मंच पर आए तो भीड़ का जोश देखते ही बनता था। हर ओर योगी योगी के नारे लगाए जा रहे थे। इसी बीच सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का भाषण शुरू हो गया। भीड़ के उत्साह से विधायक भी गदगद थे। ऐसे में भाषण के दौरान जुबान फिसली और उनके मुंह से निकल गया कि मोदी योगी के राज में गरीब रात को भूखे पेट सोता है। हालांकि उन्होंने अपनी इस गलती का तुरंत ही सुधार भी कर लिया लेकिन शनिवार को उनके भाषण का यह वीडियो जमकर लोगों के बीच वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें