दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
हापुड़। हेड कांस्टेबल जयवीर राठी हापुड़ में तैनात है। हेड कांस्टेबल ने पुत्री की शादी गाजियाबाद के केशवकुंज पुरम निवासी गौरव से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
22 अप्रैल को आरोपियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। मामले में कोतवाली नगर में आरोपी गौरव, हरवीरी और नेहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक अन्य महिला ने बताया कि उसका भांजा उसके घर रहता था। कुछ दिन पहले भांजे ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा और पांच लाख रुपये हड़प लिए और महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि जल्द ही दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।