फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ इलेवन ने नौ विकेट से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें। स्रोत एसोसिएशन - फोटो : File photo
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में खेले जा रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में हापुड़ इलेवन और नोएडा इलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें हापुड़ इलेवन टीम ने नौ रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हापुड़ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें पार्थ ने 39 रन, सिद्धांत ने 37 रन, जैद ने 35 रन और रंजीत ने 31 रन की पारी खेली। नोएडा इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गोल्डन ने तीन विकेट, कबीर, शिवा और अनंत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा इलेवन की टीम के खिलाड़ी 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी और नौ रन से मैच हार गए। इसमें मान ने 39 रन, तौहीद ने 41 रन, चिराग ने 37 रन, देव ने 31 रन की पारी खेली। हापुड़ इलेवन टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गर्व त्यागी ने तीन विकेट, आरव, सिद्धांत और सार्थक ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें