फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में संवरेगा नौनिहालों का भविष्य, भर्ती होंगे 58 एजुकेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिषदीय विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी (को-लोकेटेड) केंद्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए अब अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर्स बच्चों को शिक्षा के प्रति हुनरमंद बनाने का काम करेंगे। 58 एजुकेटर्स की भर्ती जल्द होगी। बीएसए ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पढ़ाई होती है। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का भविष्य संवारा जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई नियुक्त होंगे। ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए पूरी तरह तैयार करना है।
ईसीसीई एजुकेटर परिषदीय विद्यालयों में नामांकन से पहले ही प्री-प्राइमरी के बच्चों को पूरी तरह से शिक्षित करेंगे। न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा को नया आयाम देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। वाटिका में पंजीकृत पांच से छह वर्ष तक के बच्चों को ईसीसीई एजुकेटर से कक्षा-एक के स्तर के ककहरा, गणित के अंक, शब्द आदि का ज्ञान कराया जाएगा, ताकि कक्षा एक में पहुंचने से पहले बच्चा एक के सक्षम बच्चों में शामिल हो और कक्षा एक से ही मौलिक जानकारी हो सके।
विज्ञापन

बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि 58 एजुकेटर्स की भर्ती को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अध्ययनरत बच्चों को एजुकेटर्स परिपक्व बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें